Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मंदिर में मिथिला विधि से राम सीता का विवाह संपन्न

 

जनकपुरधाम ( नेपाल), मिश्रिलाल मधुकर, 8 नोवेम्बर 021।जानकी मंदिर के प्रांगण में मिथिला विधि विधान से राम सीता का विवाह सुसज्जित मंडप में संपन्न हुयी। इस शादी में अठौंगर, लहछू, परिक्षण सहित अन्य विधि हुआ। जानकी मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित प्रतिमा को मंडप में सजाया गया था। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव ने जनक बनकर कन्या दान किए। इस विवाह उत्सव में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा स्थानीय सांसद राजेन्द्र महतो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले के केन्द्रीय सदस्य जूली महासेठ, प्रदेश दो के गृह तथा संचार मंत्री भरत साह, वन, पर्यावरण तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, पूर्व मंत्री तथा सांसद चंदा चौधरी, भारतीय दूतावास में कार्यरत डी. सी. एम. भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के कॉउन्सलर नीतेश कुमार, लोसपा नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, धनुषा जिला के सी. डी. ओ. बन्धु प्रसाद बास्तोला सहित नेपाल भारत के अनेकों साधु संत विवाह उत्सव में शामिल हुए। मैथिली के सुप्रसिद्ध गायिका रश्मि रानी, लखनऊ से आयी शास्त्री संगीत में महारथ हासिल किए प्रभा पाठक जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत राम रोशन दास ने विवाह उत्सव में सभी बिधि में सुमधुर गीत गाकर उपस्थित हजारों श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया।

यह भी पढें   विद्यालयों की वर्तमान स्थिति एवं समाज की भूमिका पर राष्ट्र सेविका नेपाल की शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न ।
जानकी मंदिर में मिथिला विधि से राम सीता का विवाह संपन्न।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *