यात्रियों की सुविधा के लिए जनकपुरधाम में निशुल्क भोजन,

जनकपुर धाम, मिश्रिलाल मधुकर । 8 नोवेम्बर021 । यात्रियों की सुविधा के लिए जनकपुरधाम में निशुल्क भोजन, आवास तथा चिकित्सा की व्यवस्था की गयी । यात्रियों की सुविधा के लिए बारहबीघा, रामानंद चौक, मुरली चौक, स्टेशन परिसर, पिड़ारी चौक, राम चौक सहित जनकपुरधाम के हर चौक चौराहे पर तेली कल्याण समाज, चित्रगुप्त समाज, वन पर्यावरण तथा पर्यटन मंत्रालय, रेडक्रास तथा विभिन्न क्लव सहित एक सौ जगहों पर निशुल्क सेवा शुरू किए गए है। वहुत जगह पर निशुल्क भोजन(पंगत), आवास की गयी है वहीं दर्जनों जगहों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए है। वहुत जगहो पर खोए व्यक्ति की जानकारी के लिए माइकिंग की व्यवस्था भी किए गए हैं।

