Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिव्यांगजनों का कार्य ईस्वरीय कार्य* दिव्यांगों के समागम में बोले सुनील भाई ओझा

 


दिव्यांगजनों में अतुलनीय शक्ति होती है यदि परमात्मा ने उनके शरीर में कुछ कमी की है तो उससे कहीं ज्यादा देकर उसकी पूर्ति भी किया है, उनकी शक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने पहचान कर ही इन्हें विकलांग से दिव्यांग का नाम दिया है, उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी माननीय सुनील भाई ओझा ने 3 राज्यों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहीं । उड़ीसा, गुजरात और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कहीं, सुनील भाई ओझा जी ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछले 7 वर्षों में दिव्यांगों के लिए जितना कार्य किया है पूरे विश्व में कहीं भी कार्य नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तम ओझा जी जो कार्य कर रहे हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, उन्होंने उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौरसिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सक बधाई के पात्र हैं, सभी चिकित्सकों को दिव्यांगों के हित के लिए कार्य को करना चाहिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव जी ने कहां के दिव्यांगों की क्षमता शक्ति और संख्या को पहचान कर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन किया है। भारत में एकमात्र भारतीय जनता पार्टी है जो उसने पहली बार दिव्यांग प्रकोष्ठ को बनाया और दिव्यांगजनों को सम्मान देने का काम किया है, कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तावना और उद्देश्य पर डॉक्टर संजय चौरसिया ने प्रकाश डाला तथा अतिथियों का स्वागत सुमित सिंह जी ने किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर उत्तम ओझा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर तुलसीदास जी ने किया, कार्यक्रम में डॉ सीमा यादव, नमिता सिंह, चंद्रकला रावत, डॉ मनोज तिवारी, मदन मोहन वर्मा ,
श्याम लाल जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे, ज्ञात हो कि 3 राज्यों के खिलाड़ी अटल अजीत मेमोरियल T20 नेशनल दिव्यांग टूर्नामेंट मे भाग लेने के लिए वाराणसी आए हुए हैं।

यह भी पढें   गणेश नेपाली की मृत्यु के बाद काठमांडू के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन

डॉ मनोज तिवारी
मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन
मो 9415997828

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *