Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी का आन्दोलन और तेज, महिलाओं ने झाड़ू के साथ किया प्रदर्शन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। किसान के विभिन्न समस्याओं को लेकर जनमत पार्टी का आन्दोलन आठ दिनों से जारी हैं। सिरहा से शुरु हुआ आन्दोलन सप्तरी, धनुषा, महोतरी, सर्लाही, रौतहट आदि जिला में पांव पसार चुकी हैं। सप्तरी में जनमत के सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने सप्तरी जिला में झाड़ू के साथ प्रदर्शन किया तथा सड़क को अवरुद्ध किया। रविवार की घटना को लेकर सोमवार को जनमत के कार्यकर्ताओं ने रौतहट जिला को अनिश्चित
कालीन बंद की घोषणा की हैं। जनमत के कार्यकर्ताओं नेरौतहट के जिला मुख्यालय गौर को बंद करवाया। जगह – जगह प्रदर्शन किया। सिरहा जिला में प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक में आगजनी की खबर हैं। रविवार की घटना को लेकर जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी. के. राउत ने कहा है कि नश्लीय पुलिसकर्मियों ने शांति पूर्वक बंद करवा रहे निहत्था कार्यकर्ता पर गोलियां चलायी। लेकिन हमारे बहादुर कार्यकर्ता इससे डरने बाले नहीं है। हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। हांलाकि जनकपुरधाम में जनमत पार्टी का कोई असर नहीं हैं। बाजार खुला है तथा यातायात सुचारू हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com