निर्मला पन्त बलात्कार और हत्या प्रकरण में एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, ३ जनवरी । साँढे तीन साल पहले वि.सं. २०७५ श्रावण महिना में कञ्चनपुर जिला भीमदत्त नगरपालिका–१५ निवासी १३ वर्षीय किशोरी निर्मला पन्त के ऊपर हुए बलात्कार और हत्या संबंधी प्रकरण को लेकर नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है । पता चला है कि तत्कालीन समय में निर्मला की शव बरामद हो जाने के बाद से लापत्ता भारतीय नागरिक को आशंका के आधार पर नियन्त्रण लेकर नेपाल लाया गया है ।
स्थानीय महिलाओं के साथ की गई पूछताछ के दौरान पता चला था कि गिरफ्तारी में पड़नेवाले भारतीय नागरिक ने भी कभी कभार निर्माला को छोड़ा था । निर्मला की हत्या हो जाने के बाद वह लापत्ता हो गए थे । पुलिस ने कहा है कि प्रारम्भीक पुछताछ के दौरान उन्होंने बलात्कार और हत्या आरोप को अस्वीकार किया है । कंचनपुर पुलिस ने डीएनए जांच के लिए नमूना काठमांडू भेज दिया है । बताया गया है कि डीएनए रिपोर्ट आ जाने के बाद ही उसके बारे में कुछ कहा जा सकता है ।
जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के एसपी उमाप्रसाद चतुर्वेदी ने कहा है कि अभी तक घटना को सुलझाने के लिए कोई भी ठोस प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ है । आज तक नियमित प्रक्रिया अनुसार ही घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

