Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सीमावर्ती पुलिस देशी कट्टा व पिस्तोल का साथ चार लोगों को गिरफ्तार

 

हिमालिनि प्रतिनिधि बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के सुनसरी पुलिस ने एक देशी कट्टा व एक पिस्तोल चार राउंड गोली व दो मैगजीन के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है । सुनसरी पुलिस के अनुसार बुधवार के रात सुनसरी के महेंद्र चौक पर देशी कट्टा और एक राउंड गोली के साथ साबिर मियां को गिरफ्तार किया जिसको पुलिसिया पूछताछ के बाद बयान पर गुरुवार को अन्य तीन युवको को एक पिस्तौल, तीन राउंड गोली दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । गिरफ्तार का पहचान 31 वर्षीय सरबेज मिया , 23 वर्षीय फरियाद अंसारी तथा 25 वर्षीय सिकन्दर मलाह के रूप में हुआ है । सभी सुनसरी जिला के रहने बाले है । इन लोगो द्वारा प्रयोग किए तीन बाइक भी पुलिस जब्त किया है । गिरफ्तार सभी को जिला प्रहरी कार्यालय सुनसरी में पूछताछ व आगे की करवाई चल रहा है । सुनसरी एसपी संजय सिंह थापा ने बताया पूछताछ से यह हथियार का खरीद बिक्री का मामला लग रहा है । पुलिस सभी से अलग अलग पूछताछ कर रहा है । उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर सुनसरी पुलिस पांच हथियार और सात लोगो को गिरफ्तार किया है । इससे पूर्व इसी माह में दो पिस्तोल और 1 देशी कट्टा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यालय में हाजिर कर आगे की करवाई कर रही है ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ संकट: कृष्णभीर में सड़क धंसने से पृथ्वी राजमार्ग बंद, 10–15 दिनों में खोलने की तैयारी

l

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com