नेकपा की स्थायी कमिटी की बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी पहुँची च्यासल
काठमांडू, मंसिर १ : नेकपा (एमाले) की स्थायी कमिटी की दूसरी बैठक आज होने जा रही है । कल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय कार्यकर्ता सभा की पूर्व संध्या पर पार्टी ने आज स्थायी कमिटी की बैठक बुलाई है । पार्टी के प्रचार तथा प्रकाशन विभाग के प्रमुख निरज आचार्य के अनुसार, बैठक आज दोपहर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय च्यासल में होगी ।
बैठक में कल से शुरू होने वाली राष्ट्रीय कार्यकर्ता सभा के एजेंडे को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही, आगामी ५ मंसिर को होने वाली केंद्रीय कमिटी की बैठक के एजेंडे तय किए जाएंगे । समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का रुख भी निर्धारित किया जाएगा । आचार्य ने यह जानकारी दी । बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है । वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी भी च्यासल पहुंच चुकी हैं ।


