Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढी

 

बगहा।

भारत के गणतंत्र दिवस को लेकर वाल्मीकिनगर बार्डर पर एसएसबी की ओर से सुरक्षा और जांच व्यवस्था पूर्व से और सख्त कर दी गई है।

21 वीं बटालियन के अंतर्गत गंडक बराज बीओपी में तैनात एसएसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों व जवानों के साथ लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों व जवानों को गणतंत्र दिवस को लेकर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सीमा पार से आने जाने वालों पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

इस बाबत मेजर बासुदेव ने बताया कि नेपाल से आने जाने वाहनों की सघन जांच की जा रही हैं। हर लोगों की जांच की जा रही हैं। स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाकर सूचना तंत्र को मजबूत कर बार्डर पर कड़ी निगाह रखी जा रही हैं। सूचना एकत्रित कर सीमा पर तैनात जवान अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। साथ ही मादक पदार्थ, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। वहीं सभी एसएसबी बीओपी में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारी भी जोरों पर है। एसएसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों व जवानों के द्वारा सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिग की जा रही है। बार्डर पर पेट्रोलिग कर लोगों के बीच विश्वास भी बढ़ाया जा रहा है। हर आने-जाने वालों पर निगाह गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त हो गई है। वहीं नेपाल पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। 36 नंबर फाटक स्थित नेपाल पुलिस चेक पोस्ट पर नेपाली पुलिस कर्मियों की चहलकदमी बढ़ गई है। हर आने-जाने वालों पर जवान निगाह रख रहे हैं। संदिग्ध से कड़ी पूछताछ के बाद ही उन्हें सीमा पार जाने दिया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed