Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बार्डर पर शराब की तस्करी को रोकने के लिए नेपाल-भारत एपीएफ एवं एसएसबी की बैठक

 

वीरपुर (सुपौल)।

बिहार राज्‍य में लागू शराबबंदी सीमावर्ती इलाके में भी पूर्ण सफल बनाने के उद्देश्य से बिहार पुलिस, नेपाल पुलिस, एपीएफ एवं एसएसबी के अधिकारियों की संयुक्त बैठक वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कोसी निरीक्षण भवन में आयोजित की गई। बैठक के उपरांत एसडीपीओ ने बताया कि सीमा क्षेत्र से जुड़े नेपाल पुलिस एवं एपीएफ के अधिकारियों की बैठक सीमा पर तैनात एसएसबी एवं बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी पर और सख्ती बरते जाने को लेकर हुई।

यह भी पढें   मंगलवार और बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना

बैठक में बार्डर के रास्ते होने वाले शराब की तस्करी को दोनों देश के अधिकारियों के सहयोग से रोकने को लेकर विशेष चर्चा की गई। नेपाल प्रभाग में जो लोग इस तस्करी में सम्मिलित हैं उनको चिन्हित करने एवं भारतीय प्रभाग से जो लोग इस तस्करी से जुड़े हैं उनको चिन्हित कर तस्करी पर रोक लगाने के लिए योजना तैयार की गई। नेपाल पुलिस एवं एपीएफ के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
बैठक में बिहार पुलिस की ओर से सर्किल इंस्पेक्टर के बी सिंह, वीरपुर थाना अध्यक्ष डीएन मंडल, बलुआ थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, रतनपुरा थानाध्यक्ष, भीमनगर ओपी प्रभारी अमरनाथ कुमार ने भाग लिया। एसएसबी की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट विशाल राणा एवं इंस्पेक्टर घनश्याम पासवान मौजूद थे। जबकि नेपाल की ओर से एसपीएफ के इंस्पेक्टर भुवन खरगा, सब इंस्पेक्टर नेपाल पुलिस बराज नीरज कार्की, एसआई नेपाल पुलिस नागेश्वर थंडर, एएसआई नेपाल पुलिस श्रीपुर मदन कुमार सिंह, ललन कुमार यादव ने हिस्सा लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *