Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में ओमिक्रॉन, डेल्टा की तुलना में ज्यादा खतरनाक

 

विश्व में कई जगह जहां कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप को यह बताकर हल्का किया जा रहा है कि यह डेल्टा स्वरूप की तुलना में ज्यादा घातक नहीं है। लेकिन अमेरिका में यही स्वरूप डेल्टा की तुलना में ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। यहां डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रतिदिन ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।

अमेरिका में पिछले एक दिन के भीतर 2,267 लोगों की मौत हुई है। दुनिया में बीते दिन जहां 34.12 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं इसी अवधि में 10,330 लोगों ने जान गंवाई है। अमेरिका में मृतकों की सात दिन की औसत संख्या में नवंबर के मध्य से वृद्धि देखी जा रही है।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

इस बीच, लिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन में जन स्वास्थ्य प्रोफेसर एंड्रयू नोयमर ने कहा कि ओमिक्रॉन के चलते हमें लाखों लोगों को खोना पड़ सकता है। इस बात पर चर्चा की जानी चाहिए कि हम क्या अलग कर सकते हैं और कितने लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।

बता दें, अमेरिका फिलहाल नए संक्रमितों को लेकर 5.22 लाख मामलों के साथ दुनिया में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि फ्रांस 3.53 लाख मामलों के साथ दूसरे व ब्राजील 2.57 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर बना हुआ है। दुनिया में पिछले दो वर्षों में कुल 37.08 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 56.69 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में नहीं गए हर्क साम्पाङ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *