Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान खान को सऊदी अरब में ‘पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

 

सलमान खान करीब दो दशकों से ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। ना केवल देश में बल्कि दुनियाभर में उनके फैन्स हैं जो उनसे बेहद प्यार करते हैं। बॉलीवुड में सलमान की फिल्मों को लेकर जिस तरह का क्रेज देखा जाता है वैसा शायद ही किसी और अभिनेता के लिए हो। 56 वर्षीय सलमान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को डेली रूटीन और आने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। उन्हें हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में सम्मान से नवाजा गया इसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

यह भी पढें   सिरहा के गोलबाजार में प्रदर्शन के बीच गणेश यादव का शव पुलिस ने सड़क से हटाया

सलमान खान ने रविवार को अवॉर्ड फंक्शन की एक तस्वीर साझा की। उन्हें पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। इवेंट में सलमान खान ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई बू नसीर (Bu Nasser)… आपसे मिलकर अच्छा लगा।‘

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed