Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के वर्ष 2022-23 के आम बजट में  वित्त और रेल मंत्रालय ने नेपाल को भी याद रखा

 

भारत के वर्ष 2022-23 के आम बजट में  वित्त और रेल मंत्रालय ने नेपाल को याद रखा है । सोनौली बार्डर से नेपाल के अंदर तक रेल लाइन बिछाने की योजना को संजीवनी दे दिया है। दोनों देशों की सीमा से सटे भारत के रेलवे स्टेशन नौतनवा से नेपाल के भैरहवा कस्बे तक 15 किमी स्थलीय सर्वे के लिए तीन लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। पिछले बजट में भी चार लाख रुपये मिले थे। लेकिन नेपाल स्थित बढ़नी से काठमांडू तक तथा भारत में भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थली गोरखपुर से पडरौना-कुशीनगर और उनकी क्रीड़ास्थली बस्ती से बांसी- कपिलवस्तु को  बजट में स्थान नहीं मिला है ।

यह भी पढें   नहीं रहे राजेन्द्र विमल, साहित्य जगत ने एक महान विभूति को खो दिया

वर्ष 2015-16 के रेल बजट में पहली बार तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने भारत के बढ़नी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के बीच 359 किमी नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे की घोषणा की थी। साथ ही भारत स्थित बौद्ध सर्किट को यातायात की दृष्टि से समृद्ध करने के लिए भी उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे की घोषणाएं की। कुशीनगर को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए 1345 रुपये का बजट भी आवंटित हो गया। इसके बाद भी आज तक कुशीनगर रेलमार्ग से नहीं जुड़ पाया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उपनगरपालिका 6के बार्डाध्यक्ष का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com