Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी प्रमुख रेग्मी के ऊपर भ्रष्टाचार आरोप, अनुसंधान के लिए सिफारिश

 

काठमांडू, ६ फरवरी । नेपाल पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी प्रमुख डा. धनञ्जय रेग्मी भ्रष्टाचारजन्य क्रियाकलाप में संलग्न हैं, ऐसे निष्कर्ष के साथ उनके ऊपर अनुसंधान के लिए अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग में पत्राचार के लिए सिफारिश हुआ है । भ्रष्टाचार संबंधी आरोप के ऊपर छानबिन के लिए नेपाल पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रसाद रिजाल के संयोजकत्व में गठित उप–समिति का निष्कर्ष है कि कार्यकारी प्रमुख रेग्मी भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि में संलग्न हैं । यही निष्कर्ष के साथ समिति ने अनुसंधान के लिए अन्तियार को पत्राचार करने के लिए सिफारिश किया है ।
समिति ने अपने सुझाव में कहा है कि आर्थिक अनियमितता, गैर कानूनी क्रियाकलाप, भन्सार के कर्मचारी के ऊपर दुव्र्यहार, सोना की चोरी–पैठारी जैसे घटना में रेग्मी की संलग्नता दिखाई देने के कारण अब उनको कार्यकारी पदम में रहना उपर्युक्त नहीं है । पर्यटन मन्त्रालय के सचिव को दिया गया है उक्त सुझाव में कहा है– ‘निज की अनुचित और गैरकानूनी आचारण के संबंध में बोर्ड से उपर्युक्त निर्णय होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com