Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनाडा के कई मंदिरों में चोरी,तोड़-फोड़, आभूषण और दान पेटी की रकम ले गए चोर

 

ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में मंदिरों के पुजारी और भक्त डर की स्थिति में हैं क्योंकि पिछले दस दिनों में आधा दर्जन पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की गई है। उपद्रवियों ने दान पेटियों से कैश चुराने के अलावा मूर्तियों पर सजाए गए आभूषण भी चुरा ले गए।

मंदिरों को निशाना बनाने वाली ये घटनाएं 15 जनवरी को जीटीए शहर ब्रैम्पटन में श्री हनुमान मंदिर में एक असफल तोड़-फोड़ के साथ शुरू हुईं। तभी से बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। 25 जनवरी को, ब्रैम्पटन में एक और मंदिर, मां चिंतपूर्णी मंदिर को तोड़ दिया गया था। इस घटना के बाद भी उपद्रवी शांत नहीं बैठे, उन्होंने गौरी शंकर मंदिर और जगन्नाथ मंदिर (दोनों ब्रैम्पटन में) में भी उत्पात मचाया। उन्होंने मिसिसॉगा में हिंदू हेरिटेज सेंटर और हैमिल्टन समाज मंदिर में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया।

यह भी पढें   मिथिला चित्रकला के कैनवास पर नवदुर्गाः ९ रूपों का कलात्मक चित्रण और दैनिक जीवन में उनका महत्व

मिसिसॉगा में हिंदू हेरिटेज सेंटर (HHC) में, यह घटना 30 जनवरी को हुई, जब दो व्यक्तियों ने सेंटर में घुसपैठ कर दान पेटियों और मुख्य कार्यालय में तोड़फोड़ को अंजाम दिया। मंदिर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “इस घटना से श्रद्धालु और पुजारी आहत हैं।”

सिक्योरिटी कैमरा की तस्वीरों के अनुसार, इनमें से प्रत्येक ब्रेक-इन में दो व्यक्ति शामिल हैं और ये घटनाएं 2 से 3 बजे के बीच हुई हैं। घुसपैठियों की तस्वीरों को देखें तो वे एक बैकपैक के साथ विंटर गियर लिए हुए नकाबपोश हैं, और वे मंदिर परिसर के भीतर काफी समय बिताते हैं, दान पेटी में नकदी या देवी-देवताओं की मूर्तियों पर से आभूषण जैसे अन्य कीमती सामान की तलाश करते दिखते हैं। मिसिसॉगा में हिंदू हेरिटेज सेंटर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “पील पुलिस ने हिंदू विरासत केंद्र को पुष्टि की है कि यह वही व्यक्तियों का समूह है जो सुबह-सुबह मंदिरों में घुस रहे हैं।”

यह भी पढें   पार्टी को समयानुकूल बनाने, संगठन सुदृढीकरण और देश की समृद्धि के लिए नवनिर्वाचित जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करुँगा– नवनिर्वाचित महामंत्री उदयशमशेर राणा

मंदिर ने सुरक्षा बढ़ा दी है और स्वयंसेवकों ने परिसर की सुरक्षा के लिए नाइट शिफ्ट शुरू कर दी है। बयान में कहा गया, “पुलिस ने मंदिर के चारों ओर गश्त बढ़ाने का भी वादा किया है। मंदिरों में बड़ी संख्या में तोड़फोड़ से समुदाय बहुत हैरान और स्तब्ध है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com