एमसीसी सम्झौता कार्यान्वयन के लिए अमेरिका लम्बे समय तक इंतजार नहीं कर सकता
काठमाडौं ।
अमेरिका ने मिलेनियम च्यालेञ्ज कर्पाेरेसन (एमसीसी) परियोजना फेब्रुअरी २८ अर्थात् फागुन १६ गते के भीतर संसद से अनुमोदन कराने के लिए नेपाल सरकार को समयसीमा दिया है ।
नेपाल में एमसीसी कार्यान्वयन के विषय में सत्ता गठबन्धन के भीतर मतभेद और विरोध है ऐसे समय में अमेरिका ने फागुन १६ गते के भीतर एमसीसी संसद से अनुमोदन कराने के लिए पत्राचार किया है ।
अमेरिकी सरकार के सहायता परियोजना एमसीसी के कार्यवाहक प्रमुख कार्यकारी अधिकृत महमूद बाह ने ३ फेब्रुअरी को नेपाल को पत्र लिखकर कहा है कि एमसीसी सम्झौता कार्यान्वयन के लिए अमेरिका लम्बे समय तक इंतजार नहीं कर सकता ।
प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और सत्ता गठबन्धन के दूसरे नेता नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को संयुक्त पत्र भेज कर एमसीसी कार्यान्वयन के विषय में शीघ्र किसी निष्कर्ष पर पहुँचने का अनुरोध किया है ।

