Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के कटहरी में निःशुल्क सामूहिक उपनयन 11 फरवरी शुक्रवार को हुआ

 

माला मिश्रा बिराटनगर । मोरंग जिला अंतर्गत बिराटनगर से सटे कटहरी वार्ड 1 स्थित गोपाल फन पार्क में 11 फरवरी शुक्रवार को मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा कार्य समिति द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । उपरोक्त जानकारी आयोजक संस्था का अध्यक्ष मनोज मिश्र ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भारतीय क्षेत्र का भी बरुवा का भी निःशुल्क उपनयन होना है । कार्यक्रम का तैयारी अंतिम चरण में है
आयोजक के अनुसार निःशुल्क उपनयन में नेपाल के विभिन्न जिला से बरुवा पहुचेंगे जिसका सामूहिक उपनयन होगा । मोरंग जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उक्त आयोजन हो रहा है । कार्यक्रम को सभ्य और भब्य बनाने के लिए युवा कार्यसमिति का अध्यक्ष मनोज मिश्र, उपाध्यक्ष बिपीन कुमार झा , सचिव सूरज मिश्रा , संतोष झा ,चंद्रकांत ठाकुर , अरुण ठाकुर ,नवीन कुमार झा ,सुभाष चंद्र झा , शुभम मिश्र प्रशान्त ,निशित मिश्र ,जितेंद्र झा ,अभिषेक झा सक्रिय रूप से लगे हुए है । बरूवा और उनके अभिवाहक का ठहरने खान पान का व्यस्था रखा गया है । उपनयन में दर्जनों पंडित रहेंगे जो मैथिल परंपरा अनुसार उपनयन सम्पन कराएंगे । मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी भगवान झा ने बताया इस बार कोभीड के कारण 71 बरूवा से यह धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया गया है । बिराटनगर में इस दफा इसका शुभारंभ है ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *