Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू ने दी श्रद्धांजलि लता मंगेशकर को

 

काठमांडू, 11 फरवरी, 2022 । मुख्य आयोजक इंडियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने सहयोगी संस्था नेपाल भारत मैत्री संघ, नेपाल भारत मैत्री समाज, केडिया आर्गेनाईजेशन,  नेपाल भारत महिला मैत्री समाज तथा नेपाल भारत चेम्बर ऑफ कमर्स के साथ मिलकर आज सुर साधिका लता मंगेश्कर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। काठमांडू के मारवाड़ी सेवा समिति के हल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे अनेको वक्ताओं ने अपना विचार रखा ।

समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्री विरोध ख़ातिबड़ा की उपस्थिति थी। श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री श्री ख़ातिबड़ा ने बचपन को याद करते हुए कहा कि नेपाल भारत सम्बन्ध में लता मंगेशकर को हमेशा याद रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि उनकी गीत याद रखी जायेगी । गीत से भी विश्व को एक जगह बांध कर रखा जा सकता है यह हम लताजी के गए गीत से सिख सकतें हैं ।

यह भी पढें   बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव

लताजी के बारे में उनका परिचय देते हुए इंडियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल के महासचिव सन्दीप गुप्ता कहा कि लता जी का कैरियर की कोई तुलना नही की जा सकती ।

पूर्व मन्त्री श्री सुरेन्द्र पांडे ने बताया कि इस सताब्दी की सबसे मीठी आवाज उनकी थी। जन्म के बाद उनका नाम हेमा मंगेशकर था बाद में उनका नाम लाता मंगेशकर परा ।

पूर्व मंत्री श्री मात्रिका यादव ने लता जी को स्वर कोकिला बताते हुए कहा कि लता जी हम जैसे नेता को भी घचघचाने वाला भी गीत गयी थीं । भाषा की सीमा भी तोड़ कर लताजी ने सभी भाषा मे गीत गायी थी।

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद

सुप्रशिद्ध कलाकार श्री नीर शाह ने विश्व की अत्यन्त प्रतिभा शाली लता मंगेशकर को नेपाल चलचित्र उद्योग के तरफ से भी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मंगेश गाँउ के मंगेश्वर मंदिर में लता जी के पिता उनको गीत सिखाते थें ।
लता जी के साथ रहकर काम किये हुए श्री शेखर जी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले दीदी के मैनेजर ने बुलाकर एक पूजा पशुपतिनाथ में करने का आग्रह किया था जिसके अनुरूप पूजा भी किया गया ।
पूर्व मंत्री मोहमद इतियाक ने लताजी को महान कलाकार बताया । छात्र लक्ष चौधरी ने भी उनका परिचय दिया।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ...विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं

पूर्व संसद श्री विमल केडिया ने लताजी ने नेपाली में तीन गीत गाने की जानकारी दी । श्री केडिया ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

इस अवसर पर नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष श्री प्रेम लसकरी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com