Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के कटहरी में दो दिवसीय उपनयन संस्कार मैत्रीपूर्ण माहौल में सम्पन

 

माला मिश्रा बिराटनगर ! नंबर प्रदेश नेपाल के बिराटनगर से सटे कटहरी वार्ड 1 स्थित गोपाल फन पार्क में मैथिल ब्राह्मण महासभा युवा कार्यसमिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय उपनयन संस्कार मैत्रीपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ । यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में दरभंगा , मधुबनी , कटिहार , सुपौल , फारबिसगंज , पूर्णिया से लगभग तीन दर्जन बरूवा अपने अभिवाहक के साथ कार्यक्रम स्थल पहुचे थे जिनका भी सभी प्रकार के विधि सामग्री व विद्वान पंडितों द्वारा कराया उपनयन कराया गया । मैथिल ब्राह्मण महासभा मोरंग युवा कार्य समिति द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन यज्ञोपवीत कार्यक्रम में काठमांडु , बीरगंज , जनकपुर ,राजविराज , धरान , बिराटनगर , दुहबी के साथ दोनो देश के मिथिला क्षेत्र का बरूवा का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम पुराना परंपरा के तहत ढोल पिपही सहित विभिन्न अनुष्ठान के साथ सम्पन हुआ । इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मैथिल ब्राह्मण महासभा नेपाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ मैथिल अभियानी भगवान झा ने किया । इस मौके मुख्य अतिथि श्री झा ने कहा इस तरह का कार्यक्रम से भारत नेपाल के बीच मित्रता मजबूत तो होता ही है अपनी संस्कृति का भी रक्षा होता है । उन्होंने कहा कि अभूत जल्द सीमावर्ती दो शहरों में सामूहिक उपनयन का कार्यक्रम निर्धारित है । सामूहिक उपनयन में विभिन्न शहर के11 विद्वान पंडितों को मंगाया गया था जो सम्पूर्ण उपनयन सामग्री के साथ अनुष्ठान सम्पन कराया । कार्यक्रम में प्रथम दिन कुल देवी का पूजा अर्चना , कुमरम भोज के बाद रात्री के समय जूकीका बंधन अनुष्ठान किया गया । कार्यक्रम स्थल को भब्य रूप से सजाया गया था । कई स्वागत गेट , आकर्षक लाइटिंग का व्यवस्था किया गया था ।
कार्यक्रम को सभ्य और भब्य बनाने के लिए युवा कार्यसमिति का अध्यक्ष मनोज मिश्र, उपाध्यक्ष बिपीन कुमार झा , सचिव सूरज मिश्रा , संतोष झा ,चंद्रकांत ठाकुर, अभिराज मिश्र , प्रशांत ठाकुर , अभिषेक झा , रामजी झा, अरुण ठाकुर ,नवीन कुमार झा ,सुभाष चंद्र झा , शुभम मिश्र प्रशान्त ,निशित मिश्र ,जितेंद्र झा ,अभिषेक झा, माला मिश्रा, प्रीति झा व अन्य लोग सक्रिय दिखे । कार्यक्रम में मैथिल ब्राह्मण महासभा केंद्रीय कमिटी का महासचिव इंद्रदेव मिश्र, भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा के अलावा विभिन्न शहर से सैकड़ो मैथिल अभियानी, ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच रेल संपर्क की तैयारी तेज, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com