नेपाल से भारत जा रहे एक नेपाली व्यक्ति देशी कट्टा और 01 जीवित राउंड के साथ गिरफ्तार
बिरगंज, हिमालिनी संवाददाता। विशेष सूचना के आधार पर 47 वी वाहिनी एसएसबी ‘सी’ समवाय हवाई अड्डा के जवानों ने रक्सौल के प्रेमनगर मोहल्ले में समय लगभग 10 बजे विशेष नाका लगाकर सीमा स्तम्भ संख्या 390/27 से लगभग 25 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक नेपाली व्यक्ति को एक देशी कट्टा और 01 जीवित राउंड के साथ गिरफ्तार किया।
पूँछ ताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार, उम्र-21 साल लगभग, s/o श्री भिखारी शाह कलवार r/o vill-छपकहिया वार्ड नं 01, पोस्ट-बीरगंज, थाना-भकुआ चौकी बीरगंज, जिला-पर्सा, नेपाल, बताया।
पूछ ताछ में व्यक्ति नें स्वीकार किया कि वह इसकी डेलिवरी रक्सौल में करने वाला था।
पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्य वाही हेतु रक्सौल थाने को सौप दिया गया है।
इस विशेष कार्यवाही को अंजाम देने वाले दल का नेतृत्व उपनिरीक्षक शुभम कुमार कर रहे थे।

