राष्ट्रीयसभा में निर्वाचित १९ सांसदों ने लिया शपथ
काठमांडू, ५ मार्च । राष्ट्रीयसभा में निर्वाचित १९ सदस्यों ने पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण किया है । गत माघ १२ गते सम्पन्न राष्ट्रीयसभा निर्वाचन में नेपाली कांग्रेस की ओर से ६, नेकपा माओवादी केन्द्र से ५, नेकपा एकीकृत समाजवादी से ५ और नेकपा एमाले, जनता समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा से १–१ सदस्य निर्वाचित हुए थे ।
आज सिंहदरबार स्थित कानून न्याय तथा मानव अधिकार समिति कक्ष में आयोजित विशेष समारोह के बीच राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष गणेशप्रसाद तिमिल्सिना ने उन लोगों को शपथ ग्रहण कराते हुए व्याच वितरण किया है । इसतरह शपथ ग्रहण करनेवालों में से नेपाली कांग्रेस से गोपालकुमार बस्नेत, कृष्णप्रसाद पौडेल, कमला पन्त, युवराज शर्मा, दुर्गा गुरुङ और नारायणदत्त मिश्र हैं ।
इसीतरह माओवादी केन्द्र से उर्मिला अर्याल, भुवनबहादुर सुनार, सुरेश आलेमगर, नरबहादुर विष्ट और जगतबहादुर पार्की, नेकपा एकीकृत समाजवादी से जयन्तीदेवी राई, गोमादेवी तिमिल्सिना, राजेन्द्रलक्ष्मी गैरे, उदयबहादुर बोहरा और मदन कुमारी शाह (गरिमा), नेकपा एमाले से सोनाम गेल्जेन शेर्पा, जनता समाजवादी पार्टी सेट मोहम्मद खालिद और राष्ट्रिय जनमोर्चा से तुलप्रसाद विश्वकर्मा ने भी शपथ लिया है ।
सरकार की सिफारिश में राष्ट्रपति से मनोनित होनेवाले एक सदस्य चयन होना बांकी है ।

