Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी से निर्वाचित मेयर के साथ ४ हजार से अधिक एमाले में प्रवेश

 

मोरङ, ९ मार्च । मोरङ जिला रंगेली नगरपालिका के मेयर और उपमेयर नेकपा एमाले में प्रवेश किए हैं । उन लोगों को एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने पार्टी में स्वागत किया है । आज बुधबार रंगेली में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम मार्फत मेयर दिलिप कुमार अग्रवाल और उपमेयर केशव कुमार खनाल को एमाले अध्यक्ष ओली ने एमाले स्वागत किया ।
मेयर अग्रवाल वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में एकीकृत नेकपा माओवादी पार्टी से निर्वाचित हुए थे । नेकपा एमाले मोरङ जिला अध्यक्ष ऋषिकेश पोखरेल ने कहा कि आज आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में ४ हजार ७ सौ १० नेता तथा कार्यकर्ता नेकपा एमाले में प्रवेश किए हैं । इसतरह पार्टी प्रवेश करनेवालों में से रंगेली नगरपालिका वार्ड नं. ७ के वडाध्यक्ष रामचन्द्र मण्डल, वार्ड नं. १ के महेश कुमार खनाल भी हैं । अध्यक्षद्वय मण्डल और खनाल भी माओवादी केन्द्र से ही निर्वाचित हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *