पार्टी केन्द्रीय समिति में व्यावसायियों को स्थान देने के लिए प्रचण्ड ने दिया आश्वासन
काठमांडू, ९ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने पार्टी केन्द्रीय समिति में व्यवसायियों को प्रतिनिधि के रुप में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता किया है । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ केन्द्रीय तदर्थ समिति बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । उनका कहना है कि व्यवसायिक प्रतिनिधित्व के लिए पार्टी ने पिछली बार पार्टी विधान में कुछ परिमार्जन भी किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘पार्टी केन्द्रीय समिति में उद्योग व्यवसायी, डाक्टर, इन्जीनियर, जैसे समूह की प्रतिनिधित्व रह जाता है तो पार्टी को आर्थिक नीति निर्माण के लिए सहज हो जाता है । इसीलिए पार्टी केन्द्र में उन लोगों की प्रतिनिधित्व के लिए कोशीश की जाएगी ।’ बिगत में की गई गल्ती को स्वीकार करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा ।

