जनता आधारभूत विद्यालय के भवन का शिलान्यास
देशबन्धु/नवलपरासी। जिले के सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ५ धनगडवा में स्थित जनता आधारभूत विद्यालय के लिए ६ कमरे का भवन का शिलान्यास मुख्य अतिथि नवलपरासी (पश्चिम) क्षेत्र नम्बर १ के प्रतिनिधि सभा सदस्य विक्रम खनाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का सर्वांगीण विकास के लिए समाज , स्थानिय निकाय , प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार का सहकार्य आवश्यक है।
इस मौके पर विशेष अतिथि जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव , सरावल गांव पालिका अध्यक्ष सुखाड़ी चौधरी , उपाध्यक्ष बासमती हरिजन , बर्दघाट नगरपालिका के पूर्व मेयर धिरज शर्मा वश्याल , शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्रीराम कहार , सल्लाहकार गोपी हरिजन , पूर्व वार्ड अध्यक्ष दिनेश साहनी , ईन्द्रेणी सामाजिक विकास मंच के उपाध्यक्ष भानमति सापकोटा प्रोग्राम मैनेजर वीना चौधरी के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा
उक्त भवन गैर सरकारी संस्था ‘चाईल्ड फण्ड जापान’ के सहयोग और ईन्द्रेणी सामाजिक विकास मंच नवलपरासी (पश्चिम) सहकार्य से ६ कमरे भवन का कुल लागत ३ करोड़ ५ लाख होने की जानकारी प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार कहार ने बताया।
विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष जदुनाथ केवट के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


