Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चक्रघट्टा गाँवपालिका में आज शोक अवकाश

 

काठमांडू, कात्तिक २७ – मकवानपुर के भीमफेदी गाँवपालिका–६ स्थित चिसापानीगढ़ी में हुए माइक्रोबस हादसे में गाँव के स्थानीय नागरिकों की मौत के बाद सर्लाही के चक्रघट्टा गाँवपालिका ने आज शुक्रवार को शोक अवकाश घोषित किया है ।
गाँवपालिका ने गुरुवार को एक सूचना जारी कर दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
गाँवपालिका अध्यक्ष कृष्णकुमार यादव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शुक्रवार को गाँवपालिका कार्यपालिका कार्यालय, वार्ड कार्यालय और स्वास्थ्य संस्थानों को छोड़कर नियमित सेवाएं देने वाले कार्यालयों, सामुदायिक एवं संस्थागत विद्यालयों सहित गाँवपालिका क्षेत्र के सभी सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में एक दिन का शोक अवकाश रहेगा।
हालांकि, शोक अवकाश के दिन स्वास्थ्य संस्थानों में मिलने वाली आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी।
इसके अतिरिक्त, दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को गाँवपालिका की ओर से ५० हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया गया है । सूचना में इसकी जानकारी दी गई है।

यह भी पढें   एनपीएल: पोखरा एवेंजर्स ने कर्णाली याक्स को 63 रनों से दी करारी शिकस्त

मकवानपुर के भीमफेदी में हुए इस हादसे में चक्रघट्टा गाउँपालिका–४ के सुन्दरपुर के ही एक गर्भवती महिला सहित १३ लोगों की मौत हुई है।
छठ पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे परिजनों की मौत से सुन्दरपुर गाँव शोक में डूब गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com