Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रास्वपा महाधिवेशन– मतदान में देरी

 

काठमांडू, आषाढ़ १० – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के पहले महाधिवेशन के लिए मतदान में देरी हो रही है । मतदान के लिए अभी भी दो तीन घंटें लगेंगे । पार्टी के केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने केन्द्रीय सदस्य के उम्मीदवारों के नामावली तैयारी के साथ ही अन्य प्रक्रिया पूरा करने में तीन घंटें लगेंगे ।
पार्टी के निवर्तमान महामंत्री कविन्द्र बुर्लाकोटी ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर निर्वाचन प्रक्रिया शुरु होने में कुछ समय लगने की जानकारी दी है । उन्होंने कहा कि “केन्द्रीय सदस्य की उम्मीदवारी अध्ययन, दाबी विरोध, विद्युतीय मतदान उपकरण में उम्मीदवारों के नामावली प्रविष्ट करने का काम अभी बाकी है । इसलिए अभी दो से तीन घंटें का समय लग सकता है ।” उन्होंने जानकारी दी है कि केन्द्रीय सदस्यों में ३७० लोगों ने अपनी उम्मीदवारी दी है ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए तीन हेल्प डेस्क बनाया गया है और अब काम शुरु किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *