Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे गोरखापत्र दैनिक के पूर्व महाप्रबंधक वसन्त प्रकाश उपाध्याय

 

काठमांडू, भाद्र १८ – गोरखापत्र दैनिक के पूर्व महाप्रबंधक वसन्त प्रकाश उपाध्याय का निधन हो गया है । पर्सा के वीरगंज महानगरपालिका–४ गहवामाई मन्दिर के सामने वे मंगलबार को अचेत अवस्था में मिले थे ।
तनहुँ के भानु नगरपालिका–१ भन्सारपुल के निवासी ५५ वर्षीय उपाध्याय को अचेत अवस्था में पाया गया था जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रहरी को खबर की थी ।
खबर पाने के साथ ही वडा प्रहरी कार्यालय विर्ता से तैनात प्रहरी टीम ने उपाध्याय का उद्धार कर इलाज के लिए नारायणी अस्पताल वीरगंज पहुँचाए जाने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं प्रहरी नायब उपरीक्षक चक्रबहादुर मल्ल ने दी ।
उन्होंने बताया कि ‘अचेत अवस्था में ही उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया था । मल्ल ने बताया कि “चिकित्सकों ने जानकारी दी कि उपाध्याय का निधन हो गया ।
उपाध्याय के शव को नारायणी अस्पताल में ही रखा गया है । उनके परिवार के सदस्यों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com