जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ गोविन्द भगवान की पूजा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के पलवैया धाम से विख्यात जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 23 वेला के दूधमती तट पर अवस्थित श्री बाबा गणिनाथ गोविन्द भगवान की मंदिर में गणिनाथ गोविन्द भगवान कीपूजा धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर अष्टयाम आयोजित किया गया था। शनिवार को 11 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। राघवेंद्र साह की अगुवाई मेंश्री गणिनाथ गोविन्द भगवान की प्रतिमाको सुसज्जित रथ पर दर्जनों वाहनों की काफिला के साथ नगर गाजे बाजे के साथ कराया गया। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला पुरुषों की सहभागिता थी। रास्ते में जगह जगह लोगों ने पुष्प बृष्टि कर स्वागत किया। गणिनाथ गोविन्द भगवान की पूजा में नेपाल तथा भारत के सीमावर्ती क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता थी। इस अवसर पर भव्य मेला भी लगा था। दूर दराज से आये लोगों के लिए पूजा समिति द्वारा निशुल्क भोजन का भी प्रबंध किया गया था। गणिनाथ गोविन्द भगवान तथा खेमा सति के जीवन पर आधारित लोक गाथा (झूमर) गायकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस पूजनोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इसी तरह गंगासागर तट पर भी कानु हलवाई समाज द्वारा गणिनाथ गोविन्द मंदिर में धूमधाम से पूजा आयोजित किया गया।

