Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबंधन तोड़ने का षडयन्त्र जारी हैः नेता नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ९ मार्च । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि आज भी सत्ता गठबंधन तोड़ने का षडयन्त्र जारी है । काठमांडू में जारी पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक को आज सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा– ‘गठबंधन से जुड़े हुए दलों के बीच आपसी विश्वास कायम ही है, लेकिन सत्ता गठबंधन तोड़ने का षडयन्त्र जारी है ।’
अध्यक्ष नेपाल का कहना है कि ऐसी षडयन्त्र करनेवाली पार्टी नेकपा एमाले है । उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) संसद् से अनुमोदन के नाम में सत्ता गठबंधन तोड़ने का प्रयास हुआ है । उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम एमसीसी को संसद् में प्रस्तुत करनेवाले ओली ही थे, और आज वह निःशर्त उसको समर्थन भी कर रहे हैं । नेता नेपाल का कहना है कि एमसीसी में जो व्याख्यात्मक घोषणा की गई है, वह आवश्यक भी था और इसी के कारण सत्ता गठबंधन कायम रहा है ।
अध्यक्ष नेपाल ने यह भी कहा है कि एमाले अध्यक्ष ओली आज भी खूद को शक्तिशाली मानते हैं, लेकिन यह भ्रम है । उनका कहना है कि आगामी चुनाव में उनका यह भ्रम समाप्त होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *