Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी विवादः महोत्तरी में ५ माओवादी नेता द्वारा पार्टी परित्याग

 

महोत्तरी, ९ मार्च । अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) संसद् से अनुमोदन होने के कारण एकीकृत नेकपा माओवादी पार्टी छोड़नेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है । ऐसे ही पृष्ठभूमि में माओवादी जिला से ५ नेताओं ने पार्टी परित्याग किया है । पार्टी परित्याग करनेवाले नेताओं का कहना है कि एमसीसी देश और जनता की हित में नहीं है, तब भी माओवादी नेताओं ने उसको संसद् से अनुमोदन करने के लिए नेतृत्वदायी भूमिका निर्वाह किए हैं ।
ऐसे आरोप के साथ पार्टी परित्याग करनेवाले माओवादी नेता हैं– माओवादी केन्द्र मधेश प्रदेश समिति सदस्य तुलसीप्रसाद ढुंगाना, रामबहादुर राणा और राजनप्रसाद ढुंगाना । एक वडाध्यक्ष और एक भातृ संस्था के प्रमुख भी हैं । उन लोगों ने संयुक्त रुप में विज्ञप्ति जारी करते हुए माओवादी परित्याग संबंधी घोषणा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *