Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

 

जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को देर शाम संपन्न हो गया। छठ पूजा समिति गंगासागर द्वारा जनकपुरधाम के गंगासागर तट पर जनकपुरधामवासियों के सहयोग से 60लाख नेपाली रूपये से निर्माण किया गया है। इस प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छठ पूजा समिति द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा सूर्य मंदिर के उद्घाटन कर्ता जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत श्री राम रोशन दास वैष्णव थे।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम में सभी देवी देवता के मंदिर था लेकिन सूर्य देवता का मंदिर नहीं था।आज यह भी पूरा हो गया। मधेश प्रदेश में सूर्य भगवान का मंदिर जनकपुरधाम में ही है।ऐसा ज्ञात हुआ है।
विशिष्ट अतिथि पद से वोलते हुए पूर्व मेयर लाल किशोर साह ने कहा कि जनकपुरधाम का छठ पूरे नेपाल में विख्यात है। गंगासागर सरोवर में छठ करने बिहार से भी छठवर्ती आते हैं। विदेशी पर्यटक भी जनकपुरधाम की छठ देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य भगवान की पुजा नित्य दिन करते हैं लेकिन छठ के समय इसका अलग महत्व है। हरि नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद नेपाल धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष साह,छठ पूजा समिति के सचिव राम चंद्र पंजियार, कोषाध्यक्ष जगमोहन साह,सोनू निधि,रमण कुमार सिंह सहित सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सूर्य मंदिर में ग्यारह हजार तक सहयोग करने वाले दाता तथा कार्यसमिति सदस्यो को प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र तथा रूद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वृहत भंडारा का आयोजन किया गया था।इस भंडारा में सैकड़ों साधु संत तथा श्रद्धालु की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com