धर्मशाला के नये कार्यालय का शुभारंभ
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । श्री गंगा सागर भगवान श्री शिव मंदिर धर्मशाला के कार्यालय का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा किया। तत्पश्चात बिधिवत संचालन शिव मंदिर धर्मशाला का कार्यकारी अध्यक्ष ई.प्रकाश चंद्र साह ने किया। स्व.राम चंद्र साह के द्वारा 9मार्च 1983को धर्मशाला का निर्माण जनकपुरधाम में तीर्थयात्रियों की कम शुल्क में ठहरने हेतु किया गया। गंगासागर सरोवर के तट पर निर्मित द्विमंजला धर्मशाला में कुल 23कमरा है। जिसमें सिंगल बेड के 13डबल बेड के 7तथा ट्रिपल बेड के तीन कमरा है। महंगाई केसमय में सिंगल कमरा ढाई सौ(नीचे)250रुपये नेपाली,उपरी तल्ला 265रूपयेहै।इसी तरह डबल बेड ग्रांड फ्लोर 450तथा उपरी मंजिल 500है।इसी तरह ट्रिपल बेड ग्रांड फ्लोर का650तथा ट्रिपल बेड उपरी तल्ला का675है।इस धर्मशाला में मांस,मदिरा बर्जित है । कम शुल्क रहने के कारण भारतीय तीर्थयात्रियों अधिक संख्या में ठहरते हैं।


