वेनेजुएला भूकंप – मृतकों की संख्या १८८ , १५ सौ से ज्यादा घायल
काठमांडू, आषाढ़ १२ – वेनेजुएला की राजधानी काराकास के पास आए दो शक्तिशाली भूकंप के कारण मृत्यु होने वालों की संख्या १८८ पहुँच गई है और १५ सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं । आशंका की गई है कि भूकंप के कारण मृत्यु होने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है । बचाव कार्य अभी भी जारी ही है । मलबे में फसें लोगों की तलाश की जा रही है । कराकस और उसके नजदीक के तटीय शहर ला गुएरा में गिरे हुए मकानों के मलबे के नीचे से मदद के लिए लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं ।
इसके साथ ही बहुत से लोग बेघर हो गए हैं । लोग क्षतिग्रस्त और असुरक्षित भवनों में रहने से डर रहे हैं । वो सड़कों पर ही रात बिताने के लिए बाध्य हैं ।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार पहले ७.२ तीव्रता का भूकंप आया । और उसके कुछ ही सेकेंड के बाद उससे भी ज्यादा शक्तिशाली ७.५ तीव्रता का भूकंप आया । स्थानीय समय अनुसार बुधवार की शाम ६ः०४ बजे भूकंप आया था ।


