Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

 

 विराटनगर 21 जून

आज विराटनगर में आयोजित होने जा रहे भव्य सनातन सम्मेलन में सहभागिता के लिए पावन भूमि नेपाल पधारे परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज का विराटनगर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।

आयोजकों के अनुसार, हवाई अड्डे पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, श्रद्धालु भक्तजनों तथा विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति में गुरुदेव का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसी अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महासंघ (नेपाल चैप्टर) के अध्यक्ष श्रद्धेय फुपु छेम्ने शेर्पा ‘थुप्तेन जिग्दोल’ का भी हार्दिक स्वागत किया गया।

यह भी पढें   गण प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक सहित २२ लोगों ने किया रक्तदान

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति से सम्मेलन और अधिक प्रेरणादायी, आध्यात्मिक तथा गौरवपूर्ण बनेगा। साथ ही, यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सभ्यता एवं आध्यात्मिक चेतना के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना तथा आध्यात्मिक जागरण को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com