Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर के ऐतिहासिक सनातन सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, धार्मिक एकता का दिया संदेश

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर( सीमा क्षेत्र ) ।
कोशी प्रदेश की राजधानी विराटनगर में आयोजित ऐतिहासिक सनातन सम्मेलन भव्य एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविख्यात आध्यात्मिक विभूति, स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।
अपने उद्बोधन में स्वामी जी ने सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, मानवता, सद्भाव एवं राष्ट्र निर्माण में धर्म की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होकर संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं आम नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि हिंदू, बौद्ध एवं किरात धर्म के प्रतिष्ठित धर्मगुरु एक ही मंच पर उपस्थित हुए। इससे धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक समरसता तथा आपसी सद्भाव का सशक्त संदेश पूरे समाज तक पहुंचा।
आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के बीच संवाद, सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करना था। विशाल जनसमूह की सहभागिता और सभी समुदायों के सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं सफल सिद्ध हुआ।
सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजक समिति, स्वयंसेवकों, सुरक्षा कर्मियों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने कोशी प्रदेश सहित पूरे नेपाल में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक सद्भाव की नई मिसाल प्रस्तुत की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *