नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है – गगन थापा
काठमांडू, आषाढ़ ७ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगनकुमार थापा ने राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के राजनीतिक यात्रा की प्रशंसा की है ।
रास्वपा के प्रथम महाधिवेशन के अवसर पर सामाजिक संजाल के माध्यम से शुभकामना देते हुए उन्होंने रास्वपा सभापति रवि लामिछाने तथा रास्वपा परिवार को सम्बोधित करते हुए लिखा है कि ‘प्रिय रवि जी,
सभापति, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी,
तथा रास्वपा परिवार,
हार्दिक शुभकामना!
थापा ने लिखा कि ‘पार्टी स्थापना के बहुत ही छोटी सी अवधि में ही राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने उल्लेखनीय जनसमर्थन के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में स्वयं को मजबूत रुप से स्थापित किया है । उन्होंने लिखा है ंकि नेतृत्व में संगठन निर्माण से लेकर निर्वाचन तक की यह यात्रा प्रशंसनीय है ।’
थापा ने कहा है कि यह महाधिवेशन रास्वपा के लिए विचार, संगठन और नीति की दृष्टि से परिपक्व, जिम्मेदार और दूरदर्शी दृष्टिकोण निर्माण करने का ऐतिहासिक अवसर है । उन्होंने कहा है कि ‘मैं यह अपेक्षा करता हूँ कि यह महाधिवेशन लोकतान्त्रिक मूल्यों और अभ्यासों को आत्मसात् करने तथा संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों के संरक्षण के लिए पार्टी को वैचारिक रूप में स्पष्ट, जवाबदेही और अधिक उत्तरदायी कराने की गति और ऊर्जा प्रदान करेगी । आगामी राजनीतिक यात्रा तथा रास्वपा के प्रथम महाधिवेशन की पूर्ण सफलता की मैं कामना करता हूँ ।
जय नेपाल!
आज से चितवन में शुरु होने जा रहे उक्त महाधिवेशन का उद्घाटन पार्टी सभापति रवि लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह द्वारा किया जाएगा ।


