Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने की संविधान संशोधन को लेकर अपनी धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी

 

काठमांडू, आषाढ़ २५ – नेपाली कांग्रेस ने संविधान संशोधन के विषय में अपनी औपचारिक धारणा सार्वजनिक करने की तैयारी कर ली है ।
कांग्रेस सभापति गगनकुमार थापा ने ‘संविधान संशोधन में नेपाली कांग्रेस का दृष्टिकोण’ आज सार्वजनिक करने जा रहे हैं । इसके लिए आज दोपहर ३ बजे ललितपुर स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय मैं एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।
संविधान संशोधन अध्ययन तथा सुझाव पेश करने के लिए कांग्रेस ने उपसभापति पुष्पा भुसाल के संयोजकत्व में विज्ञ समिति गठन की थी । समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम अधिकारी, हरिहर दाहाल, प्रेमबहादुर खड्का, उपेन्द्रकेशरी न्यौपाने, शेरबहादुर केसी, यदुनाथ खनाल, गोपालकृष्ण घिमिरे, योगेन्द्रबहादुर अधिकारी, दिनेश त्रिपाठी, सीताराम केसी, ललितकुमार बस्नेत तथा अधिवक्ता रनबहादुर थेवे, शर्मिला श्रेष्ठ और झलमाया विक है । इसी तरह समिति के सदस्य सचिव अधिवक्ता राजु कटुवाल हैं ।
इसी समिति द्वारा तैयार किए गए सुझावों के आधार पर कांग्रेस का दृष्टिकोण सार्वजनिक करने जा रही है । संविधान संशोधन के संदर्भ में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मतभिन्नता देखते हुए कांग्रेस अपनी धारणा को सार्वजनिक करने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *