बाल मंदिर गबन प्रकरण… तीन लोग हिरासत में
काठमांडू, आषाढ़ २५ – बाल मन्दिर के जगह गबन प्रकरण में प्रहरी ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है । एसएसपी अनुपम शमशेर जबरा ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सीआइबी) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है ।
उनके अनुसार धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों की जाँच के लिए तीनों को हिरासत में लिया है । उन तीनों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं । उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें हिरासत में लिया ही है बाकी विवरण कुछ देर बाद सार्वजनिक करेंगे ।
उन्होंने बताया कि बाल मंदिर संबंधी उच्चस्तरीय जाँच आयोग २०७७ के प्रतिवेदन कार्यान्वयन करने के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है ।
अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की नेतृत्व की सरकार ने उक्त प्रतिवेदन सार्वजनिक करने का निर्णय किया था । उक्त निर्णय के बाद सीआइबी ने प्रतिवेदन सौंपकर अनुसन्धान प्रक्रिया को बढ़ाया है ।
इससे पहले भी सीआइबी बाल मंदिर प्रकरण को लेकर ७ लोगों के विरुद्ध मुद्दा दर्ज कर चुकी है ।


