Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा –सीमा विवाद संबंधी विषय में विपक्षी दलों को दिया गया समय

 

काठमांडू, आषाढ़ २५ – प्रतिनिधि सभा के आज की बैठक में भी प्रमुख प्रतिपक्ष सहित विपक्षी दलों ने सीमा विवाद संबंधी विषय में सरकार द्वारा स्पष्ट जवाब की मांग करते हुए विरोध को निरंतरता दी है । आज भी जैसे ही बैठक शुरु हुई विपक्षी दलों के सांसदों ने अपनी –अपनी सीटें  छोड़कर खड़े हो गए । जिसके बाद सभामुख डोलप्रसाद अर्याल ने एक ही विषय में लगातार हो रहे विरोध के कारण विपक्षी दलों की ओर से एक सदस्य को संक्षिप्त धारणा रखने के लिए समय दी थी ।
नेपाली कांग्रेस की हरिना देवी कामी ने प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह द्वारा गत जेठ १७ गते प्रतिनिधिसभा की बैठक में दिए गए अभिव्यक्ति के प्रति आपत्ति जताई है । आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो यह कहा गया कि ‘नेपाल ने भी भारत की भूमि अतिक्रमण की है …’ तो इस बात को लेकर प्रधानमंत्री को स्पष्ट रुप से जवाब देनी । इसके साथ ही उन्होंने उक्त अभिव्यक्ति को संसद् के अभिलेख से हटाने की भी मांग की है ।
उसके बाद अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बोलने के समय की मांग की जिसके बाद सभामुख अर्याल ने सभी विपक्षी दलों को बोलने का समय दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com