Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुकुम्बासी के विषय को लेकर सांसदों ने की सरकार की आलोचना

 

काठमांडू, आषाढ़ २५ – सुकुम्वासियों पर हो रहे अन्याय के विषय को लेकर सांसदों ने सरकार की आलोचना की है । आज प्रतिनिधि सभा की बैठक में अपनी बात रखते हुए प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेपाली कांग्रेस की सांसद हरिनादेवी कामी ने होल्डिग सेंटर में आश्रय लेकर रहने वाले सुकुम्वासियों को लेकर कहा है कि सरकार द्वारा सुकुम्वासियों की समस्या समाधान के लिए तत्काल कार्ययोजना सार्वजनिक करनी चाहिए ।
सांसदों ने सरकार का ध्यानाकर्षण इस ओर करवाया है कि सुकुम्वासियों को जीने का अधिकार है । उनेक जीने के हक की रक्षा सरकार को करनी चाहिए । उन्होंने कहा है कि ‘पाँच दिनों के भीतर आश्रय खाली करने के जो अल्टिमेटम दिया गया है उसे सरकार वापस ले । वास्तविक सुकुम्वासियों की पहचान कर को निष्पक्ष, सम्मान सहित राहत की व्यवस्था करें ।’ केवल‘अस्थायी रुप से नगद बाँटकर अपनी जिम्मेदारी से पीछा नहीं छुड़वाना है वरन उनके लिए सुरक्षित आवास और दिर्घकालीन समाधान की कार्ययोजना तत्काल सार्वजनिक करें ।’
इसी तरह नेकपा (एमाले) सांसद यशुदाकुमारी बराल ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि सरकार द्वारा सुकुम्वासियों पर अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है । प्रतिनिधि सभा की बैठक में बालते हुए बराल ने प्रश्न किया कि सुकुम्वासियों को सड़क पर धकेल देना मानव अधिकार हनन होता है कि नहीं ?
‘क्या सुकुम्वासी जनता हैं की नहीं ? उन्हें जीने का अधिकार है या नहीं ? सांसद बराल न प्रश्न किया कि, ‘क्या उन्हें स्वतन्त्रता पूर्वक जीने का अधिकार है या नहीं ? उन्होंने कहा कि
‘गरीबों का आँसू बहुत महंगा पड़ता है । इस विषय में सरकार और संबंधित पक्ष का ध्यानाकर्षण करना चाहती हूँ ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com