प्रतिवेदन तैयार करने की जिम्मेदारी संयोजक ’बादल’ और शंकर पोखरेल को
काठमांडू, आषाढ़ २५ –नेकपा एमाले के पार्टी पुनर्गठन कार्यदल की आज (गुरुवार) हुई बैठक से प्राप्त सुझावों को समेटकर प्रतिवेदन तैयार करने की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष एवम् कार्यदल संयोजक रामबहादुर थापा ’बादल’ और महासचिव शंकर पोखरेल को दी गई है ।
उपाध्यक्ष थापा खुलकर अध्यक्ष केपी ओली का पक्ष लेते हैं । वहीं महासचिव पोखरेल पार्टी पुनःगठन अभियान के पक्ष में खड़े होने वाले नेता हैं ।
कार्यदल की बैठक में देशभर से प्राप्त सुझावों को लेकर ब्रिफिंग महासचिव पोखरेल ने की थी ।
एमाले सचिव शेरधन राई द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार संयोजक और महासचिव ने प्रतिवेदन का ड्राफ्ट तैयार कर कार्यदल में पेश किया ।
कार्यदल पार्टी सचिवालय में और सचिवालय इसे केन्द्रीय कमिटी में यह प्रतिवेदन ले जाएगी ।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि पार्टी के भीतर एकता पर जोड़ देना चाहिए ।
ओली ने आग्रह किया है कि पार्टी के वैचारिक, राजनीतिक और संगठनात्मक रूप में एकताबद्ध बनाने, एवं पार्टी शुद्धीकरण, सुदृढीकरण तथा रूपान्तरण सहित की पार्टी पुनर्गठन की कार्ययोजना तैयार करें ।
कार्यदल के सदस्य सचिव साथ ही महासचिव पोखरेल ने बैठक में जानकारी दी है कि विभिन्न १३ स्थानों में संचालित सुझावों का संकलन कार्यक्रम सम्पन्न कर यह प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है ।

