Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों ने ली शपथ

 

काठमांडू, २९ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों ने शपथ ली है । पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सानेपा में आयोजित कार्यक्रम में सभापति गगन थापा ने पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों को शपथ दिलाई । नवनिर्वाचित सभापति थापा ने ३१ असोज को ही पद तथा गोपनीयता की शपथ ले ली थी ।
गत १८ से २३ असोज तक काठमांडू में संपन्न १५वें महाधिवेशन के तहत हुए चुनाव का अंतिम परिणाम ३० असोज को औपचारिक रूप से सार्वजनिक किया गया था । शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नई केंद्रीय कार्यसमिति की पहली बैठक आज ही होने जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com