Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की १३ वीं बैठक बिभिन्न निर्णय साथ सम्पन्न

 


नेपालगन्ज(बाँके) पवन जायसवाल । बर्दिया जिला की राजापुर मण्डी में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक हुई है ।
नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय कार्य समिति की तीन–तीन महीने में केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक होते आ रही है उसी अनुसार नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा की आतिथ्य में १३ वीं बैठक विभिन्न प्रकार की निर्णय करके राजापुर बाजार में सम्पन्न हुई है ।
वह अवसर पर नेपाल के सर्वाधिक रक्तदाता, राष्ट्रीय रक्तदाता सम्राट, शतक रक्तदाता, १८७ वीं पटक रक्तदान कर चुके नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय अध्यक्ष तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय तदर्थ समिति के कोषाध्यक्ष पद में कुछ दिनों पहले नेपाल सरकार की ओर मनोनित हुये प्रेमसागर कर्माचार्य को एक कार्यक्रम के बीच स्वागत किया गया ।
बर्दिया जिला के राजापुर नगरपालिका वार्ड नं.–४ स्थित डायमण्ड होटेल में आयोजन किया स्वागत कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के आयोजन और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर नगर समिति के समन्वय में स्वागत किया गया ।
नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के सचिव श्यामलाल थारु प्रतीकद्वारा सञ्चालित बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल के अध्यक्षता में सम्पन्न वह कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा राजापुर नगरपालिका के नगर प्रमुख दिपेश थारु ने नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय तदर्थ समिति के कोषाध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य को दोसल्ला ओढाकर और उप– नगर प्रमुख मनकला चौधरी ने अबीर लगाकर स्वागत की थी और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल ने भी दोसल्ला ओढाकर स्वागत किया था ।
इसी तरह नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय समिति के महासचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री, केन्द्रीय सदस्यों में रहें नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल, बिमल भित्तरकोटी, मनु लामा, प्रवास कुमार शाक्य, धर्मराज लुइटेल, सुशील घर्ती, बाँके जिला शाखा के सल्लाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल (१०८वींं पटक रक्तदान करचुके है) लगायत लागों को अबीर और खादा लगाकर नगर प्रमुख दिपेश थारु और नगर उप–प्रमुख मनकला चौधरी ने स्वागत किया था । राजपुर नगर समिति के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना के अनुसार केन्द्रीय अध्यक्ष प्रेमसागर कर्माचार्य, महासचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री, केन्द्रीय सदस्यों लगायत को खादा लगाकर स्वागत किया था । अइसे ही नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला शाखाद्वारा भेष्ट प्रदान करके स्वागत किया गया था । वह कार्यक्रम में अतिथियों को नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज राजापुर नगर समिति के अध्यक्ष लोकराज ढुंगाना ने स्वागत मन्तब्य ब्यक्त किया था । कार्यक्रम को सफल बनान समाज के जिला सल्लाहकार गोपाल निरौला, जिला सदस्य शिशिर शर्मा, सदस्य रमेश जैसी लगायत लोगों की बहुत बडी योगदान रही थी । इसी तरह वह कार्यक्रम में राजापुर नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दशरथ बुढा, शिक्षा शाखा प्रमुख टिकाराम भुषाल, राजापुर उद्योग बणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण रेग्मी, सुशीला श्रेष्ठ शाक्य, लक्ष्मी घिमिरे लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । वह अवसर में ५ स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने रक्तदान किया था । राजापुर नगरपालिका के नगर प्रमुख दिपेश थारु ने खून संकल करनेवाली पाकेट नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय समिति के महा–सचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री को हस्तान्तरण करके उद्घाटन किया था, रक्तदान करनेवालों में महा–सचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री (९१ वीं पटक), राजापुर उद्योगा बणिज्य संघ के अध्यक्ष कृष्ण रेग्मी ७ वीं पटक, सत्य नारायण चौधरी २५ वीं पटक, काठमाण्डौं नगरपालिका वार्ड नं. ९ की निवासी लक्ष्मी घिमिरे और राजापुर नगरपालिका वार्ड नं.–८ के निवासी युवराज जैसी ने रक्तदान किया था वह रक्तदान कार्यक्रम में राजापुर नगरपालिकाद्वारा सञ्चालित रक्त सञ्चार केन्द्र राजापुर के प्रमुख महेश चौधरी ने प्राविधिक में सहयोग किया था । इसी तरह वह अवसर में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय कार्य समिति के महासचिव कृष्ण चौहान क्षेत्री ने आतिथ्य करनेवाली संस्था बर्दिया जिला शाखा के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय सदस्य प्रेम प्रसाद लम्साल को धन्यवाद प्रमाण–पत्र प्रदान किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com