जानकी मंदिर परिसर में अवस्थित विवाह मंडप में तालाबंदी

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। जानकी मंदिर के परिसर में अवस्थित विवाह मंडप तथा विद्युतीय सीता चरित्र चलचित्र को मधेश प्रदेश के गृह मंत्री फकीरा महतो की पहल पर मंगलवार से तालाबंदी किया गया है।गृह तथा संचार मंत्री फकीरा महतो के आदेश के बाद ऐसा निर्णय लिया है। मंगलवार को वे अवलोकन किया था। फकीरा महतो इसे निशुल्क प्रवेश की बात कहीं है। विद्युतीय चलचित्र का शुल्क नेपाली 15रुपये तथा विवाह मंडप का शुल्क 10रुपये है। दोनो का टेंडर लगता है।इसका रकम जानकी मंदिर लेता है। विधुत चलचित्र तथा विवाह मंडप बंद होने से नेपाल तथा भारत के पर्यटकों को निराशा हुई।वे देखने से बंचित रह गये। तालाबंदी करने पर जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव ने घोर आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा है कि विना आपसी सहमति से ऐसा नहीं करना चाहिए। विवाह मंडप तथा बिधुतीय चलचित्र के शुल्क जानकी मंदिर के भोग राज , कमर्चारियों के वेतन, भंडारा सहित अन्य कार्यों में खर्च किया जाता है। विवाह मंडप तत्कालीन मंत्री स्व.मकेश्वर सिंह की पहल पर पैगोडा शैली में निर्माण किया गया था।

