व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास
काठमांडू, आषाढ़ २५ – त्रिपुरेश्वर में पासपोर्ट विभाग के कार्यालय के सामने एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया है ।
जिला प्रहरी परिसर काठमांडू के एसपी पवनकुमार भट्टराई ने जानकारी दी है कि युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की । युवक घायल हो गया है । प्रहरी ने उसका बचाव किया है । अभी इलाज के लिए उसे वीर अस्पताल ले जाया गया है ।
युवक का परिचय के साथ ही उसके आत्मदाह करने के कारण का भी पता नहीं चल पाया है ।

