Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने पोखरा रंगशाला का निरिक्षण

 

नेपालगन्ज/(बाँके) (पवन जायसवाल ।युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने पोखरा रंगशाला का स्थलगत निरिक्षण किया है ।

बिहिबार को वह मन्त्रालय के सचिव डा. दामोदर रेग्मी सहित पोखरा पहुँचे थे युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने रंगशाला परिसर में रहा खेल पुर्वाधारों का स्थलगत निरिक्षण किया था ।

९ वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता संचालन के लिये आवश्यक तयारी की सन्दर्भ में जानकारी लेने के लिये पोखरा पहुँचे युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने प्रतियोगिता की मिति तय की बारे में छलफल हो रही थी बताया । “आगामी जेष्ठ महीने के दूसरे साता के अन्दर प्रतियोगिता सम्पन्न करने की बारे में सोच रहा हूँ ”, मन्त्री अथक ने कहा “चैत्र महीने में विद्यालय स्तरीय परिक्षा संचालन होगी तथा बैशाख महीने में स्थानीय तह की निर्वाचन होगी इस लिये निर्वाचन के तुरुन्त ही प्रतियोगिता संचालन करने की छलफल हो रही है ।” उन्हों ने आगामी जेष्ठ महीने के अन्दर ही प्रतियोगिता करने के लिये आवश्यक तयारी की शुरुआत करने की निर्देशन राष्ट्रीय खेलकूद परिषद को समेत दिया है ।

यह भी पढें   सरकार बनाम सत्ता: नेपाल के ३५ वर्षों के शक्ति संघर्ष : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

रंगशाला की निरिक्षण के क्रम में पौडी और सुटिङ्ग बाहेक की सभी खेल रंगशाला हाता के अन्दर संचालन करना सम्भव रहा है युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने बताया । निर्माणाधीन अवस्था में रहा पौडी पोखरी निर्माण सम्पन्न होने में कुछ समय लगेगी बताते हुये मन्त्री अथक ने वैकल्पिक उपाय खोजकर अगर होगा तो पौडी सहित की सभी खेल पोखरा में ही संचालन करने के लिये बताया । सुटिङ्ग की खेलें काठमाण्डौं में ही संचालन करने की तयारी किया गया है उन्हों ने जानकारी दी । पोखरा में सभी प्रकार की खेलें खेलने मिलने की संरचनाएँ तयारी अवस्था में रही है प्रतियोगिता संचालन के लिये कोई भी समस्या नही है युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) की कहना है ।

यह भी पढें   नाइमा मोबिलिटी एक्स्पो २०२६ आज संपन्न होगा, पाँच दिनों में डेढ़ लाख से अधिक दर्शक

यद्यपी प्रतियोगिता के लिये स्थानीय स्तर से ही खेलाडियों की छनोट होकर आयेगें तत्काल पालिका तथा प्रदेश स्तर के प्रतियोगिताएँ संचालन करने के लिये युवा तथा खेलकूद मन्त्री महेश्वरजंग गहतराज (अथक) ने निर्देशन दिये है । कोरोना के कारण पालिका तथा प्रदेशस्तर के खेल गतिविधियाँ चलायमान हो सकती समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता संचालन नही हो पाया था बताते हुये मन्त्री अथक ने तत्काल पालिका तथा प्रदेशस्तर की प्रतियोगिताएँ संचालन करने की निर्देशन दिये थे ।

यह भी पढें   गैस सिलेंडर की बिक्री के संबंध में नया नोटिस

प्रतियोगिता संचालन के लिये इसे पहले ही गण्डकी प्रदेश के राजधानी पोखरा को चयन किया गया था । पर्यटकीय राजधानी पोखरा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता संचालन करने से उस जगह की पर्यटन प्रवद्र्धन में थप मद्दत पहँचेगी उल्लेख करते मन्त्री अथक ने खेल क्षेत्र को पर्यटन उद्योग के रुप में विकास करना आवश्यक रही है बताया ।

अनुगमन में युवा तथा खेलकूद मन्त्रालय के सचिव डा. दामोदर रेग्मी, राष्ट्रीय खेलकूद परिषद (राखेप) के निमित्त सदस्य सचिव कुल बहादुर थापा लगायत लागों की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com