Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्जार ए अदब द्वारा मासिक गजल गोष्ठी नेपालगंज में

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला में रहा गुल्जार–ए– अदब ने अपनी मासिक गजल गोष्ठी फागुन २८ गते शनिवार को नेपालगन्ज में सम्पन्न किया है ।

वह मासिक गजल गोष्ठी नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–८ स्थित रहा महेन्द्र पुस्तकालय के सभा हल में फागुन २९ गते शनिवार उर्दू साहित्यकारों ने गजल वाचन किया ।

गुल्जार–ए–अदब बाँके के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक के अध्यक्षता में सम्पन्न, उर्दू साहित्यकार तथा सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने गजल कार्यक्रम की सञ्चालन किया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

वह गजल गोष्ठी कार्यक्रम में गुल्जार–ए–अदब बाँके के अध्यक्ष हाजी अब्दुल लतीफ शौक, असफाक रसूल हाशमी (सैय्यद नेपाली), सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, मेराज अहमद (हिमालय), अब्दुल हमीद सिद्दीकी (भोला), इस्माइल अन्सारी, आदिल सर्वर नेपाली, जमील अहमद हाशमी, मोहम्मद उमर, सदाब नेपाली, समीर अली शेष, लगायत लागों ने “अजीब शख्स है पानी के घर में रहता है ” मिसर–ए–तरह में साहित्यकारों ने गजल वाचन किये थे पंकज कुमार श्रेष्ठ ने नेपाली में अपना कविता वाचन किये थे सचिव  मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने बताया ।  सो गजल गोष्ठी में शाद हुसैन और उमेर अहमद सादिक लगायत लोगों की सहभागिता रही थी इसी तरह गुल्जार–ए– अदब बाँकेद्वारा हरेक महीने के अन्तिम शनिवार को मासिक गजल गोष्ठी की आयोजन किया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *