पेप्सीकोला फुटबॉल ग्राउंड के नजदीक लगी आग
काठमांडू, भाद्र १९ – काठमांडू के पेप्सीकोला फुटबॉल ग्राउंड के नजदीक ही भीषण आग लगी है । बीति रात लगी इस आग में चार से ज्यादा गैस सिलेंडर फटे । पेप्सीकोला फुटबॉल ग्राउंड के नजदीक के कॉटेज में आग लग गई ।प्रहरी ने बताया कि विद्युत् शार्ट सर्किट के कारण से यह आग लगी ।


