१० दिन के बाद त्रिशुली –३ सुरंग से एक जीवित व्यक्ति का उद्धार
काठमांडू, भाद्र १९ – रसुवा के भोटेकोशी में आज दस दिन के बाद एक जीवित व्यक्ति का उद्धार किया गया है । भाद्र १० को आई विनाशकारी बाढ़ के कारण त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग के अंदर फंसे एक जीवित व्यक्ति का उद्धार किया गया है । खोज तथा उद्धार में तैनात एक इंजीनियर के अनुसार एक व्यक्ति का जीवित उद्धार किया गया है ।
आज सुबह ही खोज तथा उद्धार के क्रम में सुरंग के भीतर से एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी थी । इंजीनियर श्रीराम न्यौपाने ने नेपाली सेना का उल्लेख करते हुए बताया कि आज सुबह ही खोज तथा उद्धार के अभियान के दौरान सुरंग के अंदर से किसी इंसान की आवाज सुनाई देने के संकेत मिले जिसके बाद से उद्धार का काम तेजी से शुरु कर दिया गया था ।

