जनकपुरधाम में जन्माष्टमी की धूम
जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर।
जनकपुरधाम में जन्माष्टमी की तैयारी जोरो पर हैं। जनकपुरधाम के स्टेशन परिसर, राधाकृष्ण मंदिर सहित अन्य जगहों पर कृष्ण, बासुदेव के माथे नवजात कृष्ण, नन्द, यशोधा सहित अन्य मूर्तियां भव्य पंडाल में स्थापित किये गए हैं। कृष्ण, राधा पर आधारित गीत से पूरा बाताबरण गुंजयमान हैं। शाम में कृत्रिम रोशनी से पूरा पंडाल जगमगा उठा हैं। जन्माष्टमी के दिन खासकर उपवास रखी हुयी हैं। मध्य रात्रि में विधि विधान से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर कई जगह मेला का भी आयोजन किया गया हैं। जहाँ झूला, मीना बाजार, खिलौने तथा मिठाई की दूकान जन्माष्टमी का और शोभा बढा दिया हैं।

