Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोटेकोशी बाढ़– १,२९० लोगों के शव बरामद, ४,७९८लोग लापता

 

काठमांडू, भाद्र १९ – भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हो रहे खोज तथा उद्धार कार्य के क्रम में अभी तक १,२९० लोगों के शव बरामद किए गए हैं । नेपाल प्रहरी द्वारा सार्वजनिक किए गए पिछले तथ्याङ्क अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है । इसके साथ ही बहुत बड़ी संख्या में लोग लापता भी हैं ।
बरामद हुए शवों में १,२९० में से ४२७ पुरुष, २५० महिला, ३४ बालक और ४५ बालिका हैं । इसी तरह ५३२ मानव शरीरों का आंशिक अंग ही बरामद हो सके हैं । २ व्यक्ति घायल अवस्था में मिले थे उनका अस्पताल में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई । प्रहरी के अनुसार बरामद शवों में से ९२६ का व्यवस्थापन किया जा चुका है । इस आपदा में अभी तक ४,७९८लोग लापता हैं । लापता होने वालों में २,८४७ स्वदेशी और ६०१ विदेशी नागरिक हैं । १,३५० लोगों के बारे में फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है । दूसरी ओर सुरक्षाकर्मियों की सक्रियता में अभी तक ८,१२७ लोगों का सफल उद्धार किया जा चुका है । उद्धार किए जाने वालों लोगों में ६,०९० पुरुष और २,४७२ महिलाएं हैं ।
अभी तक १,१४१ मृतकों की पहिचान नहीं हो पाई है । पहचान के लिए प्रहरी ने मृतकों के १,१४३ और रिश्तेदारों के ७१९ कर कुल १,८६२ डीएनए नमुना संकलन कर चुकी है । पहचान नहीं हुए शवों के विवरण प्रहरी के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है ।

यह भी पढें   गंगा सागर छठ पूजा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com